सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 नवंबर 2025/आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आँगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आंगनबाड़ी केंद्र कोसीर सतनामीपारा, कोसीर नयाबस्ती, बटाऊपाली अ-2, बरदुला-3, पचपेडी-2, गोडीहारी-4, गोडीहारी-1, साल्हे-2, खैरा छोटे-2 के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनो का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया जाकर दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन किया जा रहा है। प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी अभ्यर्थी, आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो, वे दिनांक 04 दिसम्बर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में उपस्थित होकर मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नही किया जावेगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न