बलोद -गुण्डरदेही क्षेत्र के भाटागांव (आर) एवं भरदाकला ग्राम में पशु औषधालय के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की मांग पर जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाई है।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं माननीय पशु चिकित्सा मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखकर दोनों ग्रामों में पशु औषधालय हेतु नवीन भवन निर्माण की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री एवं मंत्री द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए
1भाटागांव (आर) के लिए ₹18.89 लाख
2भरदाकला के लिए ₹18.89 लाख
की राशि स्वीकृत की गई है।
इस स्वीकृति से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर भाटागांव एवं भरदाकला के ग्रामीणों, स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री, माननीय पशु चिकित्सा मंत्री एवं जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया।
भरदाकला से आभार व्यक्त करने वालों में शामिल हैं:
पवन सोनबरसा, विश्वास गुप्ता,हरीश साहू, युगल बोरकर, टालक देवांगन, बृजेश सोनी, प्रीतम निर्मलकर, जितेंद्र देवांगन, खेम साहू, अजय भारद्वाज।
भाटागांव से आभार व्यक्त करने वालों में शामिल हैं:
पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, सरपंच रूपेश्वर यादव, कुलदीप साहू, पुरुषोत्तम चंद्राकर, मोंटी यादव,डॉ प्रदीप साहू, पुनारद साहू,मनहरण देवांगन,कौशल साहू, योगेश शर्मा, मायाराम देवांगन, के.के. साहू, शोभाराम देवांगन, परमानंद देवांगन, भगवान सिंह कतलम, रामेश्वर कतलम, राज आर्यन रात्रे सहित अन्य ग्रामीणजन।
सभी ने जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न