बलोद-CM विष्णुदेव साय ने जिला सहकारी बैंकों में लंबे समय बाद राजनीतिक नेतृत्व की वापसी कराई है। राज्य सरकार के जारी निर्देश के मुताबिक, Durg जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु को बनाया गया है।
इस नियुक्ति से Balod जिले में खुशी का माहौल है। अब राजनीतिक पदाधिकारियों की नियुक्ति से सहकारी संस्थाओं में फिर से निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका बढ़ेगी।
उपाध्यक्ष यदु का कहना है कि किसानों, मजदूरों और छोटे उद्यमियों को ऋण, बचत और अन्य बैंकिंग सेवाओं की सुलभता हमारी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन एवं ग्रामीण उत्थान में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाए ऐसा प्रयास होगा।
गौरतलब हो कि, नरेश यदु की पहचान एक कर्मठ और ईमानदार नेता के रूप में है। वे कठोर निर्णय लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी सकारात्मक छवि के कारण पार्टी में उनका कद निरंतर बढ़ रहा है। समाज में उनकी मजबूत पकड़ है।

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।