बालोद-बालोद जिले में लगातार बढ़ती जा रही गौ तस्करी की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने प्रशासन से गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
श्री सेन ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर अवैध रूप से गौवंश की तस्करी की जा रही है। कई बार स्थानीय नागरिकों और संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे मामलों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई, किंतु कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई,

तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौसंवर्धन और संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि गौ तस्करी पर रोक लगाने हेतु सघन जांच अभियान चलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन