घरघोड़ा : विकास खंड स्कूली शिक्षा बिभाग अंतर्गत गणित हिंदी पढ़ाने वाले माध्यमिक खंड के शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण विकास खंड स्रोत समन्वयक केंद्र घरघोड़ा मे सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा भाषायी दक्षता को छात्र प्राप्त करते हुए पाठ्यवस्तु एवं अन्य पठन सामग्री को पढ़ने योग्य एवं नवीन पाठ्य पुस्तकों के गणितीय सवालों को शिक्षक विद्यार्थियों के समक्ष सरल विधि से हल कर सके इस संबंध मे प्रमुख प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों से चर्चा परिचर्चा की | विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षक हरीश चंद्र साव किशोर देवांगन किशन रात्रे श्याम सुन्दर राठिया हिंदी विषय एवं कार्तिक साहू जाऊ सुनहरे पन्ना लाल कश्यप गणित विषय ने उत्साह एवं सुव्यवस्थित रूप से शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया |शिक्षकों ने भी कार्यक्षेत्र मे बेहतरीन ढंग से अपने विषयों मे छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने की बात कही |प्रशिक्षण के दौरान अंतिम दिवस शिक्षक विजय पंडा द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा पूर्व शासन द्वारा निर्धारित ब्लु प्रिंट के आधार पर एवं शिक्षण की प्रमुख रुपरेखा शिक्षक डायरी लेखन संबंधित विचार प्रस्तुत किया गया |उपस्थित समस्त शिक्षकों ने विद्यालयों मे प्रयास परीक्षा सहित छात्राओं के भाषायी गणित के विषयों की प्रशिक्षण पश्चात विशेष सुधार एवं प्रभाव की बात कही| पाँच दिवस तक नवीन पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रमुख विषय वस्तु पर गहन चर्चा परिचर्चा की गयी |

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।