सारंगढ़ । दानसरा में शाम में अतिथि प्राध्यापक परिवार के साथ चैन की नींद सोया हुआ था उसी समय देर रात 2 बजे से 4 बजे के बीच दो दरवाजा को तोड़कर अज्ञात चोर ने घर पर जमकर उत्पात मचाया। चोर नें पर्स से बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई, अपेक्स बैंक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं 500 रू. पत्नी के पर्स में से 9,000 रू एवं रसाई से कांसे की थाली तीन नग, कांस का मोटा लोटा एक नग, क्रिकेट बैट एक नग को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध मे प्रसन्न कुमार शर्मा पिता स्व. पुरुषोत्तम रथ शर्मा, शा. लो. प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ में अतिथि प्राध्यापक के पद पर कार्य कर रहे है। उनका निज निवास ग्राम दानसरा में है। उन्होने बताया कि दिनांक 9 मई की रात्रि करीब 2 से 4 बजे मध्य मेरे निवास में अपने परिवार के साथ सोये हुये थे कि – कोई अज्ञात चोर द्वारा सामने का दरवाजा तोडकर कर घर अंदर घुस कर चोरी किया है ।


More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश