बालोद – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूंगेंरा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सुशासन की उनकी परिकल्पना, काव्य प्रतिभा तथा राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी जी की ऐतिहासिक भूमिका को देश और प्रदेश कभी भुला नहीं सकता। प्रधानमंत्री रहते हुए वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कर उन्होंने विकास की एक नई दिशा दी, जिसके परिणाम आज प्रदेश की प्रगति में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
यह भी कहा गया कि प्रदेश अपने रजत जयंती वर्ष में नए संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवीन विधानसभा परिसर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण उनके प्रति राष्ट्रीय कृतज्ञता का सशक्त प्रतीक है।

वक्ताओं ने अटल जी के कार्यकाल में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास की नींव रखे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी पहलें जनजाति बहुल क्षेत्रों में व्यापक विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।
सभा में अटल जी के सादगीपूर्ण जीवन, समर्पण और राष्ट्रसेवा को आदर्श बताते हुए कहा गया कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के प्रतीक और प्रेरणास्रोत थे।
इस अवसर पर उनकी प्रसिद्ध कविता की पंक्तियाँ भी स्मरण की गईं—
बाधाएँ आती हैं आएं…
कदम मिलाकर चलना होगा।
विचार व्यक्त करने वालों में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, जिला मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व कार्यालय मंत्री लोकेश श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना टुवानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न