बालोद। ग्राम पंचायत तरौद द्वारा भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में अटल बिहारी वाजपेई जी के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, ग्राम पंचायत तरौद के सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके, पंचगण सुरेंद्र यादव, विलास यादव, सोहन ठाकुर, टिकेश्वरी पटेल, राधिका पटेल, प्रतिमा ठाकुर, श्यामा बाई ठाकुर, कुमारी बाई गायकवाड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता श्रीहरि साटिया, मोहन निर्मलकर, हेमंत साहू, सोहन देवांगन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन, उनके आदर्शों और देश के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा सुशासन दिवस के महत्व पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न