बालोद/गुरुर। संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने ग्राम बालोदगहन में नवीन सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विधायक ने सीसी रोड की सौगात मिलने पर समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि सीसी रोड के निर्माण से बरसात के मौसम में कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी तथा ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी, बिजली और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री तामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष दूरगु राम सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत एवं सरपंच टोमन साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, छाया जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, सरपंच ग्राम पंचायत बालोदगहन भगवान दास मंचूरिया, उपसरपंच, समस्त पंचगण, बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न