घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश अनुसार साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान की गाथा को स्मरण करते हुए 26 दिसम्बर को आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा मे वीर बाल दिवस मनाया गया |उक्त अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय भावना से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया रहे; जिन्होंने सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के बलिदानी पुत्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया |

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं छात्राओं पालकों गणमान्य नागरिकों कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की यह दिवस बलिदान की भावना अटूट विश्वास और बच्चों की अतिविश्वनीय दृढ़ता का प्रतिक है|गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर वलिदानी पुत्रों को एवं धर्म रक्षा हेतु उनके शहादत को प्रणाम करता हूँ| उन्होंने छात्राओं की प्रदर्शित विविध विधाओं मे उत्साहपूर्वक सहभागिता की प्रशंसा की| आवासीय एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य मनीराम जांगड़े सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि सहित आँगन्तुकों का अभिनन्दन किया एवं प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी |विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कहा की यह दिवस केवल अतीत का स्मरण नही है बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश है | इस अवसर पर नृत्य अभिनय चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था | स्कूली शिक्षा विभाग रायगढ़ के भुवनेश्वर पटेल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आज दिवस की ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी देते हुए धर्म रक्षा हेतु अमर बलिदानी देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया | कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र सिंह ठाकुर नरेश पंडा जिला उपाध्यक्ष भा. ज. पा. राजेश बेहरा मंडल अध्यक्ष कुडूमकेला राजीव पंडा समयनाथ मांझी एवं प्राचार्य बल्लभी सिदार विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन ऋषभ सिंह हिमालय शर्मा स्वराज कुमार आदि समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया |कार्यक्रम का गरिमामयी एवं बेहतरीन संचालन शिक्षक विजय पंडा सहित आदर्श एकलव्य विद्यालय के ऋषभ सिंह ने किया | वीर बाल दिवस के अवसर पर विकासखंड के शिक्षकों सहित क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर वीर बालकों को स्मरण किया |







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न