बालोद – ग्राम तरौद के भाटापारा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत तरौद के सरपंच धर्मेन्द्र रामटेके के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच जगत पटेल सहित पंचायत के पंच देवलाल ठाकुर, सोहनलाल, पोखन साहू, श्रीमती टिकेश्वर पटेल, श्रीमती राधिका पटेल, श्रीमती चंदिका बाई निषाद, श्रीमती श्याम बाई ठाकुर, राधिका निर्मलकर, सी.बी. साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं। ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश