बालोद।
जिले में अवैध शराब बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बालोद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बालोद पुलिस ने ग्राम लाटाबोड में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी गई 99 पौवा रोमियों देशी प्लेन शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाटाबोड निवासी छोटेलाल साहू अपने निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्रिंटेड कपड़े के थैले (जिस पर विमल पान मसाला लिखा हुआ था) में रखी 99 पौवा रोमियों देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल मात्रा 17.820 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,920 बताई गई है, को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी छोटेलाल साहू पिता स्व. हीरामन साहू, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम लाटाबोड, थाना व जिला बालोद के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 557/2025 पंजीबद्ध कर दिनांक 29.12.2025 को रात्रि 09:10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक मोहन कोकिला एवं महिला आरक्षक जागृति ठाकुर का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब बिक्री व तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न