मनचाहा जीवनसाथी की तलाश में कई प्रांतों से पहुंचेंगे सतनामी युवा..
रायपुर -गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजधानी रायपुर में राज टॉकीज के सामने स्थित “शहीद स्मारक भवन” में 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों के लिए राष्ट्र स्तरीय विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपने भावी जीवन साथी की तलाश में छ.ग. सहित कई प्रांतों से बड़ी संख्या में नवयुगल प्रतिभागी अपने परिजनों के साथ राजधानी पहुंच रहे है,जहां बड़ी संख्या में वैवाहिक रिश्ते जुड़ेंगे।
आयोजन समिति अध्यक्ष के.पी. खण्डे, प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं प्रदेश प्रतिनिधि फिरतलाल खटकर ने बताया कि इस बार राजधानी में दसवें वर्ष का आयोजन होने जा रहा है जिसका प्रसारण बड़े-बड़े एलईडी. स्क्रीन के साथ फेसबुक लिंक के माध्यम से पूरे देश भर में इसे लाईव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम दिवस 04 जनवरी को प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही तीन अलग-अलग विशेष काउंटर खुली रहेगी जहां अविवाहित नवयुगल प्रतिभागियों के अलावा समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुष भी अपना पंजीयन करवा सकेंगे। बिना पंजीयन किसी भी प्रतिभागी या उनके परिजनों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। कार्यक्रम में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाई जा रही है जहां अनेकों विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात रहेंगे जो परामर्श के साथ चिकित्सीय लाभ पहुंचायेंगे।
कार्यक्रम स्थल में सभी आगंतुओं के लिए चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी साथ ही समिति की महिलाएं दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाकर ज्यादा से ज्यादा रिश्ता कायम करने अपनी भूमिका निभायेंगी। सम्मेलन के 15 दिवस पश्चात सभी पंजीकृत प्रतिभागियों की रंगीन फोटोयुक्त बायोडाटा वैवाहिक पत्रिका “बंधन” में प्रकाशित कर उसे नि:शुल्क आवंटित करेंगे । परिचय सम्मेलन में विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे सतनामी समाज के योग्य बेटा/ बेटियों तथा उनके अभिभावकों को कार्यक्रम में भाग लेकर लाभ लेने की अपील की गई है।
भवदीय
चेतन चंदेल (मुख्य प्रवक्ता)
कार्यक्रम आयोजन समिति
गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर मो.9111184000







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न