बालोद। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला कार्यालय में आयोजित आत्मीय मुलाकात के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और बेहतर कार्य संस्कृति के साथ जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अवसर लेकर आया है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने संदेश में जिले के प्रशासनिक अमले की सराहना करते हुए कहा कि बीते वर्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ जनहित में कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नववर्ष 2026 में भी सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि आमजन को बेहतर और समयबद्ध सेवाएँ मिल सकें।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, सफलता और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि स्वस्थ और सकारात्मक कार्य वातावरण ही बेहतर प्रशासन की नींव होता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नववर्ष के इस सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिला प्रशासन ने एकजुट होकर जिले के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न