बालोद।
जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘कैफे मिलेटेरिया’ का शुभारंभ किया गया। इस कैफे के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों एवं आम नागरिकों को पौष्टिक, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक मिलेट आधारित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
कैफे में मात्र 50 रुपये में मिलेट भोजन की थाली उपलब्ध होगी, वहीं इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के मिलेट से बने आहार भी किफायती दरों पर मिलेंगे। यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि मोटे अनाजों के सेवन को भी प्रोत्साहित करेगी।
यह कैफे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शांति स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैफे मिलेटेरिया आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं स्वसहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न