बालोद जिले के ग्राम टेकापार से पोंडी जाने वाली सड़क से काफी अंदर एक खेत में युवक की लाश पड़े होने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतक सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह नया साल मनाने गया होगा, लेकिन बाद में सूचना मिली कि युवक की खेत में मृत अवस्था में लाश मिली है।
मृतक की पहचान टिकेश पटेल, पिता निर्भय पटेल (सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी), निवासी ग्राम टेकापार के रूप में बताई जा रही है। मृत्यु का कारण फिलहाल अज्ञात है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मोनिका ठाकुर, बालोद थाना प्रभारी शिशु पाल सिंहा एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर जांच जारी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।








More Stories
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद
कन्या शाला घरघोड़ा मे जल संरक्षण को लेकर छात्राओं के मध्य जन जागरूकता अभियान
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप