बालोद। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण में किया गया। यह अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिलेभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विविध जागरूकता कार्यक्रमों, रैलियों, कार्यशालाओं एवं जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल तथा पद्मश्री शमशाद बेगम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल प्रशासन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी तय है। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से बचने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा विषय है, छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों ने सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन का संकल्प लिया और सड़क सुरक्षा माह को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न