बालोद -छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संभागवार केंद्रीय कार्यालय कोहका, भिलाई-दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में संपन्न हुआ। मतदान में आजीवन सदस्य तथा जिला एवं क्षेत्र के पदेन सदस्यों ने भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बालोद जिले से कुंवर सिंह निषाद को सर्वाधिक 1211 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप केवट (कवर्धा) को 1067, कोमल देव निषाद (बीजापुर) को 787, अशोक निषाद दुर्ग को 38 तथा किशोर कुमार निषाद खैरागढ़ को 28 मत मिले। इस प्रकार कुंवर सिंह निषाद 144 मतों के अंतर से पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
मतगणना देर रात तक चली। सोमवार सुबह चुनाव अधिकारियों ने परिणामों की विधिवत घोषणा की। इसके तहत उपाध्यक्ष पद पर चौथी राम निषाद (बेमेतरा), महिला उपाध्यक्ष गायत्री केवट (कसडोल), महामंत्री मनोहर निषाद (जगदलपुर), कोषाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद (दुर्ग), महिला सचिव मीना निषाद (रायपुर), संगठन सचिव नंद कुमार निषाद (महासमुंद), प्रचार सचिव राजकुमार निषाद (बिलासपुर) एवं अंकेक्षक पद पर मलेश निषाद (दुर्ग) निर्वाचित हुए।
चार पद निर्विरोध रहे, जिनमें सचिव पद पर गिरधर लाल निषाद (राजनांदगांव), उप संगठन सचिव पद पर ईश्वर निषाद (दुर्ग) एवं अगोश्वर निषाद (धमतरी) तथा कार्यालय सचिव पद पर महादेव निषाद (दुर्ग) शामिल हैं।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न