बालोद
आज ग्राम परसदा में नवीन सामुदायिक भवन, बाजार चौक स्थित सामुदायिक भवन एवं टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। साथ ही ग्राम में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। इन कार्यों से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं दैनिक आवश्यकताओं के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर कहा गया कि समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा के निर्माण हेतु एक स्पष्ट रोड-मैप के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस रोड-मैप में सतत विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, किसानों और महिलाओं का सशक्तिकरण प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा सौन्दर्यीकरण, सड़क, बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी नगर और शहरों की तर्ज पर सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराकर प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया। कहा गया कि इन विकास एवं निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और गांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

गांवों का विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं। ग्रामवासियों से निरंतर संवाद एवं उनके सुझावों के माध्यम से विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न