सरायपाली: गोपाल लहरिया
क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ग्राम छोटे साजापाली में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल हुईं,
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु राम के कथा का रसपान करने का सौभाग्य सौभाग्यशाली को मिलता है,भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है, उन्होंने ग्रामीणों को प्रभु राम के आदर्श मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की अपील की।
बता दें कि ग्राम छोटे साजापाली में 3 दिवसीय रामायण महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है जहां आस पास की रामायण मंडली के कलाकारों द्वारा रामायण का पाठ और गायन किया जा रहा है,
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव चौधरी,बाबूलाल दीवान,गोवर्धन चौहान,रामानुज चौहान,कीर्ति चौहान, मीना चौहान,लोकेश चौहान,जयंत यादव समेत ग्रामीण बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन