घरघोड़ा : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा मे संचालित व्यवसायिक विभाग अंतर्गत कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण हेतु स्मार्ट बाजार रायगढ़ ले जाया गया एवं इसी संदर्भ मे स्थानीय व्यावसायिक केंद्र कपड़ा दुकान सोनू क्लाथ स्टोर घरघोड़ा में औद्योगिक भ्रमण कराया गया ।
इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को वस्तु बेचने की प्रक्रिया एवं औद्योगिक उपकरणों ,विज्ञापन करना (बिलिंग मशीन QR ,बार कोड रीडर जैसे विभिन्न प्रकार मशीनों ) की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही साथ लोगों के मध्य वस्तुओं के बारे में कैसे जानकारी हो सकता है?इसकी जानकारी बताया गया ; यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।भ्रमण के दौरान प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा के मार्ग दर्शन में व्याख्याता त्रिलोक गया चक्रधारी पी.टी.आई. शिक्षिका सुश्री सीमा लकड़ा ,आई टी प्रशिक्षक प्रमोद साहू तथा रिटेल प्रशिक्षक संतोष साव के उपस्थित में भ्रमण कराया गया। इसी क्रम में शासन के आदेशानुसार शीतकालीन छुट्टी के दौरान व्यावसायिक पाठ्यक्रम में होने वाली प्रशिक्षण इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम घरघोड़ा के प्रतिष्ठित संस्थान सोनू क्लॉथ स्टोर में प्राचार्य तथा पालकों के संज्ञान में रिटेल प्रशिक्षक संतोष साव के द्वारा सम्पन्न कराया गया

दस दिवसीय इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम”व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा के अंतर्गत होने वाली दस दिवसीय कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के सभी रिटेल छात्राओं ने भाग लिया तथा उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसके अंतर्गत वस्तु को बेचना , बिलिंग करना ,साफ सफाई के साथ काम करना , ग्राहकों से संवाद स्थापित करना,विज्ञापन करना,लोगो को सही गुणवत्ता युक्त सामान की पहचान कैसे कराया जा सकता है तथा विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक विषय वस्तु को प्रशिक्षण में शामिल किया गया था । इस इंटर्नशिप प्रशिक्षण को संचालित के लिए विद्यालय की ओर से प्राचार्य तथा प्रशिक्षक द्वारा सोनू क्लॉथ स्टोर के संचालक एवं कार्यरत कर्मचारियो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया |







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न