ठगी से बचने के लिए व्हाट्सएप में. apk (एपीके) फाईल न खोलें
आरटीओ चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही उपयोग करें
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जनवरी 2026/ राज्य में आरटीओ ईचालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली ईचालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में फर्जी तरीके से डराने वाले संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से एपीके फाईल का लिंक भेजकर नागरिकों के बैंक खाते से पैसे ठगी करते हैं। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए
एपीके फाईल पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ईचालान परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट इन https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाकर ई-चालान के पेज पर पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस एवं परिवहन के अमले द्वारा जब भी ईचालान भेजा जाता है, तो पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। आम नागरिकों को किसी ईचालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें और अपने खाते से किसी भी लेने देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न