सारंगढ़ बिलाईगढ़ – मल्दी गांव में छेर छेरा त्यौहार मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं घायल अवस्था में तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी अनुसार,बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र गांव मल्दी के ही कुछ लोगों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक घटना में बदल गई। पीड़िता पुलेश्वर वर्मा पिता मनीराम वर्मा उम्र 28 वर्ष ग्राम मल्दी का है पीड़िता का आरोप है की
ग्राम मल्दी निवासी दरश यादव, विजय साहू, अजय साहू, भागीरथी यादव, उमेश साहू, हरीश साहू, दीपक यादव तथा सहेत्तर साहू साकिन रमतला द्वारा पूर्व रंजिश पर षडयंत्र पूर्वक हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला किया गया है।

गांव के वर्तमान सरपंच एवं उसके परिवार से पूर्व से रंजिश चला आ रहा था जिसकी वजह से 03.01.2026 को शाम करीब 05 बजे पीड़िता और गांव का रामविलास साहू वं प्रमोद साहू तीनो रामविलास की मोटर सायकल में दाउबंधान गये थे दाउबंधान में गांव का धनंजय यादव पंच उन्हें शाम 06 बजे लगभग फोन कर बताया कि गांव का सरपंच रामस्वरूप साहू एवं उसके परिवार के सोहनलाल साहू, घनश्याम साहू व अन्य लोग ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में शिकायत करते हो कहकर आपको जान से मारने के लिए प्लान बना रहे है

तब मैं अपने दोस्त प्रमोद साहू, रामविलास को बताया फिर मैं अपने साथियों के साथ घर आ रहा था गांव के परस यादव के घर पास पहुंचे तो रास्ते में सहेत्तरलाल साहू निवासी रमतला मेरा रास्ता रोककर बोलने लगे तुम गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायत करते हो कहकर विवाद करने लगा तथा अपने पांकिट मे रखे चाकू को निकालकर पीड़ित पर हमला किया गया मारने लगा,

वहां से बीच बचाव कर घायल अवस्था मे अपने घर आ गया घर में पिताजी मनीराम वर्मा, बडे पिताजी शोभितराम वर्मा एवं भाभी गायत्री वर्मा को बताया फिर मैं अपने पिता व बडे पिता के साथ मोटर सायकल से घटना की रिपोर्ट करने थाना बिलाईगढ़ आ रहे थे कि सम्मेलाल साहू के घर पास पहुंचे तो दरश यादव एवं उनके साथीगण विजय साहू, अजय साहू, भागीरथी यादव, उमेश साहू, हरीश साहू, दीपक यादव साकिनान मल्दी, सहेत्तर साहू साकिन रमतला मिले जो मां बहन की गाली गलौज करते थाना रिपोर्ट करने जा रहे हो कहकर हत्या करने की नियत से सभी लोग लाठी डण्डा पत्थर से प्राण घातक हमला किया गया जिसमे, तीनो के सिर में गंभीर चोट लगा लोगो ने बीच बचाव कर एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल बिलाईगढ़ में प्राथमिक उपचार लाकर भर्ती किये है तीनो को डॉक्टर द्वारा सिर में गंभीर चोट होने से हायर सेंटर रिफर किये है


बिलाईगढ़ पुलिस ने किया मामला पंजीबंध
इस पुरे घटना मे बिलाईगढ़ पुलिस ने मामला पंजीबंध किया गया है जिसमे लगभग 8 लोगो के ऊपर मामला पंजीबद्ध किया गया है जिसमे पुलिस जाँच कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न