05 जनवरी 2026 को बी.ई.ओ. बिलाईगढ़ को सौंपा जाएगा ज्ञापन*
बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ, सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठक संघ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से VSK App के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश के विरोध में दिनाँक 05/01/2026 सोमवार को दोपहर 02:30 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा जाएगा, संघ प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की ओर से प्राप्त अनुरोध पर ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया है, उपरोक्त संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपने के लिए भारी संख्या में शिक्षकों को 05 जनवरी दिन सोमवार को भोजन अवकाश उपरांत दोपहर 02:30 बजे सामूहिक अर्ध अवकाश लेकर बी.ई.ओ. कार्यालय बिलाईगढ़ में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में Vidya Samiksha Kendra (VSK) App के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति (Online Attendance) अनिवार्य करने का निर्देश जारी किया गया है। इस व्यवस्था के क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में भारी असुरक्षा और असंतोष व्याप्त है, जिसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
(1) डेटा सुरक्षा एवं निजता (Privacy) का उल्लंघन: VSK App मोबाइल के कई संवेदनशील फीचर्स (जैसे- गैलरी, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन) का एक्सेस मांगता है। शिक्षकों को भय है कि उनका व्यक्तिगत डेटा लीक हो सकता है, जो उनकी निजता के अधिकार का हनन है।
(2) वित्तीय धोखाधड़ी की आशंका: वर्तमान में साइबर अपराध और बैंक फ्रॉड के मामले चरम पर हैं। किसी भी अपरिचित या असुरक्षित सरकारी/गैर-सरकारी ऐप के माध्यम से मोबाइल डेटा एक्सेस होने पर शिक्षकों के बैंक खातों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
(3) नेटवर्क की समस्या: प्रदेश के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क की भारी समस्या रहती है। ऐसे में ऐप पर हाजिरी दर्ज न हो पाने की स्थिति में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर तकनीकी विवाद उत्पन्न होंगे
शिक्षकों का कहना है कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए यदि अधिकारी समस्त शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र देकर इन समस्याओं के संबंध में व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हैं, तभी शिक्षक VSK app से उपस्थिति दर्ज कराएंगे, अन्यथा इस आदेश का पालन करने में असमर्थ रहेंगे, जिसकी सूचना ज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी*
शिक्षकों ने सुझाया बॉयोमेट्रिक का विकल्प
यदि विभाग का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है, तो शिक्षकों द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम (मशीन आधारित) की मांग की जा रही है, जो सुरक्षित है और जिससे व्यक्तिगत मोबाइल डेटा साझा करने की आवश्यकता नहीं पड़ता, अतः VSK App के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता पर रोक लगाई जाए
संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि उपस्थिति हेतु पूर्व की भांति मैनुअल रजिस्टर व्यवस्था जारी रखी जाए या स्कूलों में सुरक्षित बायोमेट्रिक मशीनों की स्थापना की जाए।शिक्षकों के डिजिटल डेटा की सुरक्षा की गारंटी हेतु स्पष्ट नीति साझा की जाए।*
*प्रदेश का शिक्षक समुदाय विभाग के साथ सहयोग करने को तत्पर है, किंतु अपनी निजी सुरक्षा और गरिमा की कीमत पर नहीं
शिक्षक संगठनों की समस्त शिक्षकों से की अपील शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने विकासखंड अंतर्गत कार्यरत समस्त शिक्षकों को व्यक्तिगत आवेदन तैयार कर अपने साथ लेकर आने को कहा है, जिसे ज्ञापन के साथ संलग्न कर सौंपा जाएगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ के प्रांतीय सचिव नरेन्द्र कुमार साहू, जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र राय, विकासखंड अध्यक्ष अश्वनी जाटवर, सहायक शिक्षक फेडरेशन के मनीष डडसेना, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक संघ के जिलाध्यक्ष यादराम हिरवानी, संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के जिलाध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू सहित समस्त पदाधिकारियों ने यह अपील किया है







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न