तैयारियों को लेकर सांकरा परिक्षेत्र की बैठक संपन्न, समाज के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिला-पुरुष रहे उपस्थित
बालोद।
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद का 15वां जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आगामी 18 जनवरी 2026 (रविवार) को ग्राम नर्रा, परिक्षेत्र सांकरा, तहसील बालोद में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की आवश्यक तैयारियों को लेकर आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को ग्राम नर्रा में सांकरा परिक्षेत्र आदिवासी गोंडवाना गोंड समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिवेशन की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, आमंत्रण, अतिथियों के स्वागत एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में प्रमुख रूप से श्री कृष्ण कुमार कोर्राम (महासचिव, गोंडवाना गोंड समाज जिला बालोद),
फिरता उईके (तहसील अध्यक्ष),
नागेश्वर सलाम (जिला युवा अध्यक्ष)
सहित सांकरा परिक्षेत्र के सभी अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं आदिवासी गोंडवाना गोंड समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में कार्यक्रम कि
अध्यक्षता करेंगे श्री प्रेम लाल कुंजाम (अध्यक्ष छ.ग. गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद)
मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा (संजारी-बालोद)
विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरस्वती टेमरिया (अध्यक्ष जनपद सदस्य बालोद )
यू. आर. गंगराले (प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग. गोंडवाना गोंड महासभा)
तुकाराम कोर्राम (अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद)
राकेश यादव (जनसेवक छाया विधायक बालोद)
मिथलेश नुरुटी (जिला पंचायत सदस्य डौंडी)
निवेंद सिंह टेकाम (अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा)
श्रीमती पूजा वैभव साहू (जिला पंचायत सदस्य बालोद)
सुश्री नीलिमा श्याम (जिला पंचायत सदस्य बालोद)
भोला राम नेताम (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी)
सुश्री अमृता नेताम (जनपद सदस्य बालोद)
श्रीमती भगवती उइके (जनपद सदस्य बालोद)
तुलेश्वर हिचामी (जनपद सदस्य डौंडी)
श्रीमती निशा युवराज साहू (सरपंच ग्राम पंचायत नर्रा)
साथ ही समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न