बालोद
देवरी ब्लॉक के ग्राम टटेंगा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में आज “वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2025–26” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। लोकनृत्य, गीत, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।

सम्मेलन के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विधायक जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभाएं किसी क्षेत्र या संसाधन की मोहताज नहीं होतीं और बच्चों में ही देश का उज्ज्वल भविष्य निहित है। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रुचियों, रचनात्मकता और शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत साबित हुआ।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न