बालोद
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में बालोद पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। साइबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में प्रयुक्त ऑटो, कटर तथा अन्य वाहन बरामद किए गए हैं।
आरोपी दिन में ऑटो से घूम-घूमकर ताला बंद सूने मकानों की रेकी करते थे और रात्रि में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस पूरे प्रकरण में त्रिनयन एप के माध्यम से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ।
दिनांक 26.12.2025 को ग्राम ओटेबंद थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया और थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन तथा एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्रिनयन एप के जरिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध ऑटो की पहचान की गई, जिसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।
लगातार मेहनत और भिलाई क्षेत्र में कैंप कर जांच के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को चिन्हांकित कर भिलाई से विधिवत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को दिनांक 05.01.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
अब्दुल वहीद उर्फ तलवार (निगरानी बदमाश) – जामुल/सुपेला
लितेश टण्डन – शारदा पारा कैम्प-02, भिलाई
प्रेम शंकर साहू – शारदा पारा कैम्प-02, भिलाई
पीयूष कुमार नंदी उर्फ सत्यम – शारदा पारा कैम्प-02, भिलाई
बरामदगी:
सोने के जेवरात (लगभग 25 ग्राम) कीमत करीब ₹2.5 लाख
चांदी के पायल 16 नग (380 ग्राम)
चांदी के सिक्के 6 नग
कुल अनुमानित कीमत: ₹3 लाख
घटना में प्रयुक्त 1 ऑटो, 1 कटर
चोरी की 3 मोटरसाइकिलें (तस्दीक जारी)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन बोरकर, एसडीओपी श्री राजेश बागड़े सहित थाना गुण्डरदेही एवं साइबर सेल बालोद की टीम का विशेष योगदान रहा।
बालोद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है और आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ |







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न