सारंगढ़ – पूरा परिवार खुशियों से झूम रहा था घर मे खुशी का माहौल छाया हुआ था क्योंकि दिन ही खुशी का था भाई की सगाई था लेकिन समय का पहिया ऐसा घुमा की खुशी मातम मे बदल गई सगाई के दिन ही भाई की सडक हादसे मे मौ..त हो गई आपको बता दे छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में फिर एक बार सडक हादसा ने कहर बरसाया है फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है आपको बता दे बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टुंडरी के मुख्य मार्ग में स्कूटी में सवार एक युवक को हाइवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते जोरदार टक्कर मार दी हादसे में स्कूटी में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान विकास कश्यप उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था जिसे ग्रामीणों ने गाड़ी लेकर भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को टुंडरी बैरियर के पास दौड़कर पकड़ा और पुलिस को सौप दिया

वही थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि टुंडरी गांव के मुख्य मार्ग में रायगढ़ तरफ से शिवरीनारायण की ओर जा रही हाईवे क्रमांक CG 10 BS 9437 का चालक कुलदीप सिंह तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी वाहन क्रमांक CG 11 BP 2895 के चालक को ठोकर मार दिया घटना में खैरताल जिला जांजगीर चांपा निवासी विकास कश्यप की मौत हो गई है। बताया गया है कि मृतक अपने बड़े पापा के बेटे राकेश कश्यप के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने टुंडरी आया हुआ था इस दौरान मृतक के पिता शिव कश्यप ने मृतक युवक को एटीम से पैसे निकालने भेजा था इसी दौरान वह हाइवा वाहन की चपेट में आ गया। फिलहाल हाईवे चालक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और हाइवा वाहन को भी जप्त कर लिया गया है इसके साथ ही शव को बिलाईगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न