सारंगढ़ बिलाईगढ़ – साहू समाज रायपुर संभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व तहसील साहू संघ भटगांव सरसीवा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री संजय साहू जी ने बताया की छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी पर की गई टिप्पणी विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत एवं राजनीतिक टिप्पणी थी इसमें साहू समाज का कोई अपमान नहीं हुआ है, यह टिप्पणी एक व्यक्ति विशेष की कार्यशैली पर केंद्रित व्यंग्य मात्र थी, न की पूरे साहू समाज का अपमान। राजनीति में विपक्षी नेताओं पर कहानियों एवं किस्सों के माध्यम से ऐसी तीखा टिप्पणी सदियों से होती आ रही है।संजय साहू जी ने आगे कहा कि मैं समाज में विभिन्न पदो पर वर्षों से सेवा देते आ रहा हु वर्तमान में परिक्षेत्र अध्यक्ष हु और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की अरुण साव जी पर किए गए टिप्पणी को समाज का अपमान नहीं समझता








More Stories
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद
कन्या शाला घरघोड़ा मे जल संरक्षण को लेकर छात्राओं के मध्य जन जागरूकता अभियान
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप