बालोद। सेन समाज बालोद इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा करने की शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कौशिक (बालोद जिलाध्यक्ष), सेतु शांडिल्य (बालोद ब्लॉक अध्यक्ष), जगन कौशिक (बालोद ब्लॉक सचिव), दुमन कौशिक तथा उमेश कुमार सेन (सेन समाज बालोद जिला मीडिया प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मोहन सेन, शिवप्रसाद भारद्वाज, डी. मीना कौशिक, भीमेश्वरी शांडिल्य एवं ढालेश्वर भारद्वाज सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज को एकजुट रखने, परंपराओं एवं मूल्यों को सशक्त बनाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में सेन समाज बालोद इकाई निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।
नव-नियुक्त पदाधिकारी:
बालोद इकाई अध्यक्ष: तामेश सेन जी
करीभदार: भुवन शांडिल्य जी
भेगारी: उत्तम कौशिक जी
झलमला: भीषम सेन जी
नागाडबरी: मस्तराम शांडिल्य जी
ज. साकरा: प्रकाश सेन जी
संचालन: नारद सेन जी
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न