डौंडी।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख बी.के. बहुरुपी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोमन साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष सह राज्य रेडक्रॉस चेयरमैन) उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश कौड़ो (जनपद पंचायत अध्यक्ष), सोमेश साहू (पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा जिला बालोद), मिथलेश नुरुटी (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती तारादेवी दर्रों (सरपंच, ग्राम पंचायत सुरडोंगर), किशोर कुमार साहू (उपसरपंच), तोरण सिंह मरकाम (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति), मदन साहू (अध्यक्ष, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति) सहित समिति के सदस्य घांसीराम ध्रुवे, सुखचैन ठाकुर, नकुल विश्वकर्मा, भूवेंन्द्र साहू, लखन लाल मरकाम, अजयदास सोनबरसा, महेश दास सोनबरसा एवं समस्त ग्रामवासी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

दो दिवसीय उत्सव के तहत प्रथम दिवस विद्यार्थियों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बैच, बुके, पूजा थाली सजाओ, हार-माला निर्माण, मूर्ति कला, रंगोली, प्रश्नमंच सहित अनेक खेलकूद गतिविधियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों को सत्यम, शिवम, सुंदरम एवं मधुरम—चार समूहों में विभाजित कर उनकी रुचि अनुसार सहभागिता सुनिश्चित की गई। सभी प्रतियोगिताएं अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।

कार्यक्रम में ग्राम से आए पालकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ—कन्हैयालाल विश्वकर्मा, कांशीराम सोरी, बीरम मसियारे, केशव मानकर, संजय बंजारे, रामस्वरूप तिवारी, सुमन बंजारे, ओमन मारकंडे, रामकुमार प्रजापति, प्रीत कुमार बंजारे, छलना सहारे, ईशु साहू, भानुमति पाल, चीनी दावरे, नितिन यादव, दुर्गा कतलाम तथा कार्यालयीन कर्मचारी विनोद चुरेंद्र, रामेश्वरी तारम, ओमप्रकाश उर्वासा, मोहन साहू, पुनीत ठाकुर, पवन रावटे, चौरका सहित समस्त विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि मुकेश कौड़ो ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरडोंगर क्षेत्र का एक आदर्श विद्यालय बनकर उभरा है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्लबों एवं कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का कौशल उन्मुखीकरण किया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी वे नियमित रूप से पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से देखते-पढ़ते रहते हैं, ऐसे विद्यालय समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलेश्वर हिचामी तथा डॉ. रूपेश नायक (भाजपा मंडल अध्यक्ष) उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न