विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मेधावी विद्यार्थियों को चांदी का मेडल देकर किया सम्मानित
गुंडरदेही।
आज शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुंडरदेही में आयोजित “वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह” में गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक अरपा–पैरी राजकीय गीत से हुई।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक श्री निषाद द्वारा चांदी के मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विधायक श्री निषाद ने महाविद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अश्वनी यादव (अध्यक्ष, जन भागीदारी समिति), श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद), प्रमोद जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत गुंडरदेही), संजय साहू (पूर्व अध्यक्ष), अश्वनी सोनकर, सागर साहू, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चन्दना बोस, महाविद्यालय परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश