बालोद।
जिले के ग्राम दुधली में कल से यानी 09 से 13 जनवरी तक ’प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ड्रोन से लिया गया ये रात का दृश्य अद्भुत नजारा देखते ही बनता है, इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से रोवर एवं रेंजर शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार 09 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा किया जाएगा | साथ ही उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे
इस पांच दिवसीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ के 4,252 प्रतिभागियों सहित कुल 15 हजार रोवर-रेंजर हिस्सा लेंगे। आयोजन के अलग-अलग दिवसों में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, केन्द्र एवं राज्य शासन के मंत्रीगण सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि देश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की रोवर–रेंजर जंबूरी आयोजित की जा रही है। जंबूरी के दौरान जहां भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे, वहीं वैश्विक संस्कृति की झलक भी प्रतिभागियों और दर्शकों को आकर्षित करेगी।
1st National Rover Ranger Jamboree,
Dudhli, Balod, Chhattisgarh, India
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश