एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीर्णोद्धार को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश
नगर पंचायत बिलाईगढ़ के द्वारा निर्माणाधीन भवन का भी कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे गुरूवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने लोक निर्माण विभााग द्वारा निर्माणाधीन एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीओ पीडब्ल्यूडी और इंजीनियर से मौके पर जाकर कार्य कब तक पूर्ण करेंगे, कौन-कौन सा शाखा का कमरा कहां बनाए जा रहे आदि का चर्चा कर कार्य को समय सीमा में गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का पूरा नये वायर से विद्युतीकरण बिजली कनेक्शन कार्य,ं मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर और वार्ड (आईपीडी), निर्माण, भवन का पीवीसी आदि के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला, डीपीएम एन एल इजारदार, सीजीएमएससी के इंजीनियर और डॉक्टर आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुशील चौधरी के साथ बिलाईगढ़ में नगर पंचायत द्वारा चल रहे भवन एवं अन्य निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने जान्हवी और माया स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मणि कंचन केन्द्र परिसर में सब्जी भाजी उत्पादन का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने भानकुंवारी को अपने और नन्हें बच्चे का ख्याल रखने की बात कही
कलेक्टर ने हॉस्पीटल में भर्ती बालिका लक्ष्मी सांडे का हालचाल जाना। वह चक्कर आने के कारण से भर्ती थी। वहीं कलेक्टर ने नर्सों से उनके शिफ्टवार कैसे कार्य करते हैं उसकी जानकारी लेकर नियमित अच्छा सेवा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुबह सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म देने वाली माता श्रीमती भानकुंवारी साहू और उनके नन्हें शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर अच्छे से समय पर भोजन, दवा के साथ साथ अपने और बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने और सजग रहने कहा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश