- गिरफ्तार आरोपी सोनू तांती पिता रामजतन तांती उम्र 20 साल निवासी मुडापार चौकी मानिकपुर कोरबा जिला कोरबा
- जांजगीर= पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPSके निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।कोतवाली जांजगीर पुलिस टीम द्वारा शारदा चौक, जांजगीर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था।
पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया
जांजगीर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्क है एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आलोक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण