डौंडी।
जनपद पंचायत डौंडी की शिक्षा समिति की मासिक बैठक सभापति सम्माननीय श्री भोलाराम नेताम की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (क्रमांक-1 एवं क्रमांक-2) तथा स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एकल विद्यालयों में शिक्षक प्रस्ताव, आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार भवनविहीन विद्यालयों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों, भवनविहीन आंगनबाड़ियों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विकासखंड में संचालित मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
इस अवसर पर शिक्षा समिति के सम्माननीय सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, सुश्री साधना शोरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री जागेश्वर शोरी, श्री मरघिया तथा स्वास्थ्य विभाग से श्री कन्हैयालाल कुर पाल एवं सहायक ग्रेड-2 श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा