February 5, 2026

सद्भभावना भवन पामगढ़ में रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला संपन्न

खबर शेयर करें

जांजगीर= इंद्रजीत साहु=( खबर निरीक्षण)= जिला जांजगीर चांपा जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत सद्भभावना भवन पामगढ़ में दिनांक 9.1.2026 को प्रातः 11:00 बजे रोजगार एवं आजीविका ऋण वितरण मेला का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया ।आजीविका ऋण मेला में जिला एवं जनपद स्तरीय सभी विभाग प्रमुखों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जनहितकारी योजनाओं के बारे में समूह के डॉन को विस्तार पूर्वक बताया गया। तत्पश्चात उक्त मेला में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कल 229 ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनके माध्यम से 8 करोड़ 73 लाख रुपए की ऋण राशि स्वीकृत की गई। उक्त आजीविका ऋण मेला में प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत पी.एम. सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, रोजगार मेला, आजीविका ऋण स्टॉल ,स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का स्टाल, स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के हाथों से पात्र हितग्राहियों को लगभग 3 करोड़ 33 लाख रुपए के चेक के माध्यम से ऋण वितरण किया गया। विभिन्न स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से अपनी आजीविका संवर्धन के बारे में बताया गया ।उक्त रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री गुलाब सिंह चंदेल ,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़ श्री रूपचंद साहू, कृषि समिति के सभापति श्री अश्वनी कुर्रे, सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति श्री राम विलास खूंटे, जनपद सदस्य श्री राजू राय,अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मानेश जांगड़े, जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्रमशः श्री दीनदयाल साहू, श्री राहुल सिंह, श्री अग्नि सिंह, श्री नरेंद्र कुमार कुर्रे, लीड बैंक मैनेजर, जनपद पंचायत पामगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मणिशंकर कौशिक, जिला पंचायत जांजगीर चांपा से जिला मिशन प्रबंधक (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन )श्री उपेंद्र दुबे, एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक ,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेशपुरी गोस्वामी, एवं श्रीमती रूप लता बुनकर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री आकाश नारंग, लेखपाल श्री डी. आर. साहू, प्रभारी डी.पी.एम. ,(एल .एच./एस.एम. आई.बी.)
श्री रेशम लाल नामदेव, बी . प.एम श्री सुनील बरमैया, क्षेत्रीय समन्वयक श्री इतवार सिंह, सचिव श्री रामखिलावन दिनकर, पी.आर. पी. श्रीमती नेहा नागेश, श्रीमती भूपेशवरी साहू ,श्रीमती अमृता रजक, श्री तुलाराम नागेश, एफ.एल.सी., आर.पी., आर.बी.के., बैंक सखी, स्व सहायता समूह के महिलाएं एवं समस्त हितग्राही उपस्थित रहे।
अंत में श्री मणि शंकर कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ द्वारा आभार प्रदर्शन व्यक्त किया गया।