खबर:
डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत नारेलगुडा में नव युवक समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री हिचामी ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और नियमों का पालन करते हुए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा स्पष्ट नियम बनाए जाने से किसी भी प्रकार के विवाद की संभावना नहीं रहती और खिलाड़ियों में आपसी समन्वय बना रहता है।
उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है तथा निरंतर अभ्यास और अनुशासन से खिलाड़ी उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गणेश्वरी नेताम, भाजपा मंडल महामंत्री हिंसा राम साहू, पति राम नरेटी, दुलेश्वरी उइके, पालन सिंह करपाल, जोहार करपाल, ग्राम पटेल, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी बंधु उपस्थित रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण