बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में हुए संगठनात्मक विस्तार से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं संगठन के प्रदेश युवा प्रभारी पवन साय के सुझाव पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ के पाँचों संभागों के लिए किसान मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में बस्तर संभाग के किसान मोर्चा प्रभारी के रूप में श्री तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद की नियुक्ति की गई है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया। बालोद में समर्थकों ने श्री तोमन साहू का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वे सतत प्रयास करेंगे। साथ ही भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता यजदत्त शर्मा, पवन साहू, कृष्णकांत प्रभाकर, राकेश यादव, देव लाल ठाकुर, वीरेंद्र साहू, अभिषेक साहू, अश्वनी यादव, नरेश यादव, साहकार लुनिया, यादव राम साहू, नंद किशोर शर्मा, कौशल साहू, धरम साहू, सोमेश साहू, तारणी चंद्राकर, सरस्वती साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री तोमन साहू पूर्व में जिला किसान मोर्चा एवं प्रदेश कार्यसमिति के पदों पर रहते हुए किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, प्रदेश समिति सदस्य दयानंद साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष), ईश्वरप्रसाद साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष), पुष्पेंद्र चंद्राकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), जनार्दन सिन्हा, सुरेश देशमुख, समाजवादी वर्मा सहित अनेक समर्थक भी उपस्थित रहे।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा