बालोद। जिले के गुण्डरदेही थाना के सामने दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। घटना में ट्रेलर चालक, किराना दुकान संचालक, ग्राहक सहित आसपास मौजूद आम राहगीर बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 04 जेबी 0791 बालोद से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुण्डरदेही थाना के पास पहुंचते ही वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर विपरीत दिशा में जाकर मां कर्मा किराना दुकान के सामने जा घुसा। इस दौरान ट्रेलर ने पहले बिजली के पोल को टक्कर मारी, फिर एक टीवीएस वाहन को कुचलते हुए दुकान की दीवार से जा टकराया।
हादसे के समय दुकान में मौजूद लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर किसी तरह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न