घरघोड़ा : युवा खेल कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड घरघोड़ा मुख्यालय मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शाला खेल मैदान मे आयोजित किया गया ; जिसमें विद्यालयीन छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाते हुए अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया |खेल प्रतियोगिता मे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्राओं ने भाग लिया |प्रतियोगिता का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी भारत माता एवं माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर एवं कार्यक्रम मे उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष सहनू राम पैंकरा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी द्वारा एक सौ मीटर की दौड़ को ध्वज दिखा कर किया गया | इस अवसर पर पुलिस आरक्षी केंद्र प्रभारी घरघोड़ा के कुमार गौरव साहू ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभायी |एक दिवसीय प्रतियोगिता मे एथलेटिक्स, खो खो, रस्साकसी, बैडमिंटन, वालीवाल,बास्केटबॉल, हॉकी, कुश्ती, फुटवाल खेल शामिल थे |कार्यक्रम मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी एवं प्रतियोगिता का संयोजन किया|

विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान ने शासन द्वारा खेल के क्षेत्र मे चलाये जा रही योजनाओं के संबंधित जानकारी प्रदान की |इस अवसर पर 100मीटर दौड़ मे राधिका राठिया 400मीटर दौड़ निधि साव तवा फेंक प्रज्ञा पटेल बैडमिंटन प्रज्ञा पटेल खो खो मे शास. उ. मा. शाला नवापारा टेंडा रस्सा कसी शास. उ. मा. शाला नवापारा टेंडा के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना स्थान बनाया | कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया |प्रतियोगिता के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अजय राठिया पूनम रौशनी मिंज कुमार सिदार एवं सीमा लकड़ा ज्योति गुप्ता दिया वती मिर्धा कौशल्या भगत सुमन संदीप मिंज रामायण लाल कमल वंशी पूनम भगत जय मसीह टोप्पो आलोक बड़ा महेश सिदार ओम प्रकाश पोरते मनोज कुर्रे पंच राम वीर होर राजेंद्र सिदार गजानंद बारीक आदि एवं गणमान्य नागरिक पालक आदि उपस्थित रहे | खेल प्रतियोगिता के समापन पूर्व प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया जिससे उत्साह का वातावरण बना व खिलाड़ियों पालकों ने खेल प्रतियोगिता की प्रशंसा की |

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा