सारँगढ़- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और गुणवत्ता मानकों के पालन के दम पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। कायाकल्प सत्र 2024–25 के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम ने जिले में 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला के निर्देशानुसार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एल. सिदार के मार्गदर्शन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नंदलाल इजारदार के सहयोग एवं संस्था प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के कुशल नेतृत्व में संभव हो सकी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कायाकल्प सत्र 2020–21 में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम ने रायगढ़ जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की थी।
गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का प्रमाणीकरण अप्रैल 2025 में प्राप्त हो चुका है। इस उपलब्धि में भी संस्था ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो कि स्वास्थ्य सेवाओं की उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता, रोगी संतुष्टि एवं बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है।
इसके अतिरिक्त, संस्था को अब तक तीन बार सांत्वना पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जो निरंतर सुधार और उत्कृष्ट प्रयासों को दर्शाते हैं।
इस समस्त उपलब्धियों के पीछे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका और टीमवर्क रहा है। सभी के समर्पित प्रयासों के कारण ही संस्था ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा