सरायपाली : खबर निरीक्षण
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर छूईपाली के पास विगत 12 जनवरी को गैस सिलेंडरों से भरे पिकअप वाहन में हुई आगजनी की घटना के बाद NHAI तथा BSCPL Tollway सेफ्टी टीम और पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता से कार्रवाई की थी।
कल टीम ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटना स्थल का विस्तृत मुआयना किया और आग के कारण सड़क को हुए नुकसान का आकलन किया। हाईवे टीम ने मौका मुआयना करने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन को सड़क की स्थिति से अवगत कराया है।
NH-53 पर सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी BSCPL की टीम से सेफ्टी एक्सपर्ट उमाशंकर और मैनेजर पवन प्रशांत सिंह ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि आगजनी से सड़क के जो हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं,वहां जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने आश्वस्त किया कि तकनीकी टीम द्वारा प्रभावित हिस्से को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त कर सड़क को पहले की तरह बेहतर और सुरक्षित बना दिया जाएगा।”
हादसे के समय जब स्थिति अत्यंत गंभीर थी तब हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए धमाकों की तीव्रता को देखते हुए टीम ने दोनों ओर के यातायात को सुरक्षित दूरी पर रोककर ट्रैफिक मैनेज किया जिससे कोई भी अन्य वाहन इसकी चपेट में आने से बचे और जन हानि होने से बचाया गया।
आग बुझने के तुरंत बाद हाईवे टीम ने रात को ही सड़क पर बिखरे हुए सिलेंडरों के अवशेष और मलबे की पूरी तरह सफाई करवाई ताकि बाधित मार्ग को जल्द से जल्द खोला जा सके।
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हाईवे टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ संपूर्ण सहयोग किया और हर कदम पर उनके साथ मिलकर काम किया।
हाईवे टीम और पुलिस की इस संयुक्त और त्वरित कार्रवाई के परिणाम स्वरूप ही समय रहते यातायात व्यवस्था पूरी तरह बहाल की गई और आपातकालीन सेवा के लिए अन्य मार्ग को आवागमन के लिए जारी रखा।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा