बालोद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 01 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों से नियमों का कड़ाई से पालन करने और परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित व सुचारु आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।
कलेक्टर ने कहा कि नियमों का पालन केवल परीक्षा की सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, निर्धारित पहनावे का पालन करें और सभी सुरक्षा निर्देशों का ध्यान रखें।
मुख्य निर्देश:
परीक्षा तिथि: 01 फरवरी 2026
परीक्षा पाली:
प्रथम पाली (प्राथमिक): सुबह 09:30 बजे
द्वितीय पाली (माध्यमिक): दोपहर 03:00 बजे
मुख्य द्वार बंद होने का समय:
प्रथम पाली: 09:00 बजे
द्वितीय पाली: 02:30 बजे
रिपोर्टिंग: कम से कम 2 घंटे पहले (फ्रिस्किंग व पहचान सत्यापन हेतु)
पहनावा: हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े, साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट)
वर्जित रंग: काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी, गहरा चॉकलेटी
फुटवियर: केवल चप्पल
ले जाने योग्य: केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन
प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि
धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक: समय से पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य
व्यापम के अनुसार, प्रथम पाली में लगभग 1,19,000 तथा द्वितीय पाली में लगभग 2,05,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर ने परीक्षार्थियों से परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की भी अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

More Stories
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा