February 5, 2026

लर्निंग लायसेंस शिविर में 43 वाहन चालकों को मिला लर्निंग लायसेंस, आगे भी होंगे शिविर आयोजित

खबर शेयर करें

बालोद।
पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री बोनीफॉस एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत यातायात जागरूकता एवं सुविधा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 16 जनवरी 2026 को यातायात एवं परिवहन विभाग बालोद द्वारा परिवहन सुविधा केंद्र के सहयोग से यातायात कार्यालय बालोद के सामने लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 43 वाहन चालकों का लर्निंग लायसेंस बनाकर प्रदाय किया गया।

यातायात पुलिस बालोद द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से लगातार अपील की जा रही है कि बिना लायसेंस के वाहन न चलाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें तथा शराब सेवन कर वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है। आमजन की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आगे भी जिले के विभिन्न स्थानों पर लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक नागरिक नीचे दिए गए स्थानों पर निर्धारित तिथियों में पहुंचकर लर्निंग लायसेंस बनवा सकते हैं—

17.01.2026 – गैंजी

18.01.2026 – मालीघोरी

19.01.2026 – डौण्डीलोहारा

20.01.2026 – चिल्हाटीकला

22.01.2026 – कमकापार

23.01.2026 – मंगचुवा

24.01.2026 – कोटेरा

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने और सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।