बालोद। ग्राम पंचायत तरौद में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्री ओ. पी. साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, ग्राम सरपंच श्री धर्मेंद्र कुमार रामटेके, सचिव श्रीमती सीमा सेन सहित पंचगणों में श्री सुरेन्द्र यादव, श्री पोषण साहू, श्री देवलाल ठाकुर, श्री टोमन मारकंडे, श्री देव सिंह पटेल, श्रीमती राधिका पटेल, श्रीमती चंदिका निषाद, श्रीमती मान बाई ठाकुर, श्रीमती जानकी यादव, श्रीमती प्रतिमा ठाकुर, श्रीमती टिकेश्वर पटेल, श्रीमती श्याम बाई ठाकुर एवं श्रीमती देवली राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बालोद के अधिकारी-कर्मचारी, मनरेगा मजदूर, ग्राम की महिला समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक रहा।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण