February 5, 2026

राष्ट्रीय सेन समाज अधिवेशन भोपाल में — देशभर से जुटेंगे समाजजन, छत्तीसगढ़ से बालोद जिला का रहेगा विशेष प्रतिनिधित्व

खबर शेयर करें


बालोद। आगामी 20 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सेन समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन सेन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से सेन समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांत सेन समाज की ओर से इस अधिवेशन का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री पुनीत सेन करेंगे।

वहीं बालोद जिले से सेन समाज का प्रतिनिधित्व जिला सेन समाज अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक के नेतृत्व में किया जाएगा। बालोद जिले से समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य इस ऐतिहासिक अधिवेशन में सहभागिता के लिए भोपाल रवाना होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन एवं बालोद जिला अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक आज अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर बालोद जिले के समाजजनों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर विदाई दी।

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान समाज उत्थान, युवाओं का मार्गदर्शन, शिक्षा, रोजगार, संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा कई अहम प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

इस महा-संगम का मुख्य उद्देश्य सेन समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट, सशक्त, शिक्षित एवं संगठित स्वरूप प्रदान करना है।

उमेश कुमार सेन
बालोद जिला सेन समाज मीडिया प्रभारी