बसना/सागरपाली :
बसना विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम कापुडीह(सागरपाली)जो बसना से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है,इस क्षेत्र का पहला गांव है जहां सरस्वती पूजा महोत्सव को बड़े ही व्यापक और भव्य रूप में मनाया जाता है।
सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए यह गांव पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है।
ग्राम कापुडीह में सार्वजनिक सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन लगातार 17 वें वर्ष किया जा रहा है।
यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर त्रिदिवसीय रूप में आयोजित होता है।
इस वर्ष यह आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा।
आयोजन के कार्यक्रम अनुसार प्रथम दिवस शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे कलश यात्रा तथा दोपहर 12:30 बजे माता सरस्वती की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
वहीं सोमवार 26 जनवरी 2026 को गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में ध्वजा रोहण के पश्चात विधिवत मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।
सरस्वती पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए गांव सहित आसपास एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
श्रद्धालु माता सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान,बुद्धि और विवेक की कामना करते हैं।
महोत्सव के दौरान रात्रिकालीन मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रथम दिवस (23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार)को भागवत कीर्तन,द्वितीय दिवस (24 जनवरी 2026 दिन शनिवार)को बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा
तृतीय दिवस (25 जनवरी 2026 दिन रविवार)को गम्मत-गंवई के हीरा(छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी,जेवरा) द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
सरस्वती पूजा महोत्सव के अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में भव्य मीना बाजार का आयोजन भी किया जा रहा है।
यह मीना बाजार 23 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक शासकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित खेल मैदान कापुडीह में आयोजित होगा,जहां बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की विशेष व्यवस्था रहेगी।
ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरस्वती पूजा महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं