नितिन नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को देगा नई ऊर्जा और संगठन को नई ऊँचाई – यशवंत जैन
जिला अध्यक्ष चमन देशमुख ने दी बधाई, अटल चौक पर हुआ भव्य आयोजन
बालोद |
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के चयन पर आज अटल चौक में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अटल चौक “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद”, “नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद” एवं “नितिन नवीन ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर हर्षोल्लास व्यक्त किया।
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को बधाई देते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि उनका नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष चमन देशमुख ने कहा कि एक युवा नेता के रूप में श्री नितिन नवीन का नेतृत्व पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा।
पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी एवं प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में विधानसभा, निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने श्री नितिन नवीन को ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि युवाओं के नेतृत्व में पार्टी का भविष्य और अधिक सशक्त होगा।
मंडल महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार है और छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है।
मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूती के साथ संगठनात्मक कार्य करेगी।
इसके पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों में रैली निकालकर आम नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित की गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, भुनेश्वरी ठाकुर, निशा योगी, लोकेश श्रीवास्तव, कमल पनपालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, पुष्पेंद्र तिवारी, कमलेश गौतम, अभिन्ना यादव, दीपक लोढ़ा, प्रीति देशमुख, सुनीता मनहर, आशा पटेल सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान