बालोद।
न्यू प्लेयिंग इलेवन क्रिकेट क्लब बिरेतरा के तत्वावधान में आयोजित आज से 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष बालोद श्रीमती सरस्वती टेमरिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख संजय साहू, युवा नेता कुलदीप यादव, स्थानीय सरपंच टेमन साहू, शैलेन्द्र साहू, नेमेश साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तोमन साहू ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। खेल से अनुशासन, टीम भावना, एकता और जीवन मूल्यों का विकास होता है। ग्रामवासियों एवं पंचायत की मांग पर उन्होंने खेल मैदान के समतलीकरण एवं अधूरे मंच निर्माण हेतु दो लाख रुपये की घोषणा की।

जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष 50 से 60 ग्रामों की टीमों की सहभागिता के कारण युवाओं के लिए किसी महाकुंभ से कम नहीं है। क्रिकेट के साथ-साथ क्षेत्रीय खेलों और सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित व प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्राम की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने कहा कि क्रिकेट केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे और प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने आयोजन समिति की तैयारी, व्यवस्था एवं साज-सज्जा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक है। खेल के माध्यम से प्रसिद्धि, सफलता, आय के अवसर और क्षेत्र व राष्ट्र को गौरव प्राप्त होता है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख संजय साहू ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जिसमें निरंतर अभ्यास, ऊर्जा और टीम भावना से सफलता हासिल की जाती है। यह खेल युवाओं को जीवन में संघर्ष और विजय का पाठ पढ़ाता है।
स्थानीय सरपंच टेमन साहू ने ग्राम की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया, जिस पर अतिथियों ने प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर खेल के लिए समर्पित ग्राम के खिलाड़ियों एवं सैनिकों शैलेंद्र साहू, अमर सिंह साहू एवं श्री गिरिश कुमार साहू का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कंवल सिंह सिन्हा, खीलु सिन्हा, विजय सोनवानी, होमन यादव, धनश्याम साहू, केशव साहू, अभिनय यादव, सोहन साहू, तोकेश कुमार, टिकेश्वर साहू, वेद प्रकाश साहू, हरिश साहू, खुशाल, महेन्द्र सिंह, झमेन्द्र साहू, सुरेश साहू, युगल साहू, दुर्गेश साहू, सुनेती साहू, टीलेश साहू, चतुर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories
साहू समाज की एकजुटता का संदेश, उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया साहू सदन बाउंड्रीवाल हेतु 25 लाख की घोषणा
छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला – धान खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 5 और 6 फरवरी को भी खुले रहेंगे केंद्र
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं